फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ेगा विनोद मेहरा का ये बेटा, देखें बिंदास अंदाज

Mon, 08 May 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
रोहन मेहरा
एक तरफ जहां सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ एक स्टार किड ने बॉलीवुड में अपने कदम रख भी दिए हैं। ये हैं एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा।

रोहन मेहरा सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'बाजार' से डेब्यू करने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहन मेहरा
विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और 1971 में उन्हें हीरो के तौर पर पहला लीड रोल मिला। विनोद मेहरा 70 80 के उस दशक में टॉप के स्टारों में शुमार थे, लेकिन 45 साल की उम्र में ही वो चल बसे। उनकी कुछ फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहन मेहरा
रेखा के साथ अफेयर को लेकर भी वो खूब चर्चा में रहे। और अब विनोद मेहरा के बेटे रोह मेहरा फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। रोहन विनोद मेहरा की तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं। लुक्स और स्टाइल के मामले में रोहन किसी भी तरह से अपने पिता से कम नहीं हैं।

4 of 5
रोहन मेहरा
लेकिन ताज्जुब की बात है कि एक स्टार के बेटे होने के बाद भी रोहन मेहरा ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखा। लेकिन अब वो फुल तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। फिल्म 'बाजार' को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं ये इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहन मेहरा
बता दें कि रोहन मेहरा की बहन सोनिया मेहरा भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाईं जिसके बाद वो एमटीवी वीजे बन गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें