फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस घटना ने हमेशा के लिए तोड़ दिया था सलमान और संगीता बिजलानी का रिश्ता

Mon, 08 May 2017 09:20 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान संगीता बिजलानी
जितनी चर्चा सलमान खान की पर्सनल लाइफ और उनकी गर्लफ्रेंड्स को लेकर रही है शायद उतनी उनकी फिल्मों को लेकर नहीं रही होगी। सलमान की जिंदगी में वैसे तो कई लड़कियां रहीं, लेकिन संगीता बिजलानी के साथ उनका रिश्ता जितना सीरियस रहा शायद किसी और के साथ नहीं। बात तो दोनों की शादी तक आ गई थी। कहा जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड तक छप गए थे। 

लेकिन उस एक रात ने सब कुछ खत्म ही कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान संगीता बिजलानी
ये बात तब की है जब सलमान संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। उसी बीच सोमी अली की एंट्री हुई। सोमी अली सलमान खान पर फिदा थीं और कहा जाता है कि इसी वजह से वो फ्लोरिडा से भारत आईं।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान संगीता बिजलानी
देखते ही देखते सोमी अली कब सलमान और संगीता बिजलानी के बीच आ गईं किसी को पता ही नहीं चला। शुरुआत में संगीता दोनों के अफेयर से अंजान थीं, लेकिन जैसे ही ये बात उनके कानों में पड़ी की सलमान सोमी अली को डेट कर रहे हैं तो वो चौकन्नी हो गईं।

4 of 8
sangeeta bijlani
हालांकि सलमान संगीता के साथ शादी को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन साथ ही उनके मन में सोमी अली के लिए भी सॉफ्ट कॉर्नर था...खासकर तब से जब उन्हें पता चला कि सोमी उनकी दीवानी हैं और उन्हीं के लिए फ्लोरिडा से भारत आईं।
विज्ञापन

5 of 8
सलमान खान सोमी अली
लेकिन संगीता बिजलानी को जरा भी बर्दाश्त नहीं था कि सलमान सोमी अली के साथ किसी भी तरह का कनेक्शन रखें। वहीं सलमान के लिए सोमी अली की दीवानगी बढ़ती ही जा रही थी। फिर भी संगीता बिजलानी इस यकीन के साथ रह रही थीं कि शादी के कार्ड छप चुके थे, बस रस्में ही बाकी हैं इसलिए सलमान उनके साथ कोई धोखा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
सलमान खान संगीता बिजलानी
लेकिन कहा जाता है कि एक दिन संगीता बिजलानी ने सलमान को सोमी अली के साथ देख लिया और इसका खुलासा खुद सलमान ने भी करण जौहर के चेट शो पर किया था। और इसी वजह से संगीता बिजलानी और सलमान का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन

7 of 8
सोमी अली
सलमान से रिश्ता टूटने के बाद जहां संगीता अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं वहीं सोमी अली सलमान की जिंदगी में शामिल हो गईं। लेकिन ये रिश्ता भी 8 साल तक चलने के बाद टूट गया और सोमी अली वापस अपने देश चली गईं।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान संगीता बिजलानी
आज संगीता बिजलानी और सलमान बेशक साथ नहीं हैं लेकिन दोनों की गहरी दोस्ती है। संगीता आज भी सलमान के साथ उनके फैमिली फंक्शन और कई इवेंट्स में नजर आ जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें