विनोद खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 6 अक्तूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद खाने ने करीब 150 फिल्मों में काम किया और अपने शानदार अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली। आज भले ही अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने चाहने वालों की यादों में वह हमेशा मौजूद रहेंगे। वहीं, आज अभिनेता के जन्मदिवस के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।