संजय मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से की शुरुआत
संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्तूबर 1963 को बिहार के दरभंगा में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय मिश्रा के पिता शम्भूनाथ मिश्रा पेशे से जर्नलिस्ट थे। सजंय जब 9 साल के थे तो उनकी फैमिली वाराणसी शिफ्ट हो गई थी। संजय ने अपनी एजुकेशन वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय बीएचयू कैम्पस से की है। इसके बाद इन्होंने बैचलर डिग्री 1989 में पूरी करने के बाद 1991 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग कोर्स किया। इसके बाद इन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। संजय मिश्रा ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की और फिर फिल्मों का रुख किया। संजय 'दिल से', 'बंटी और बबली', 'अपना सपना मनी मनी', 'आंखों देखी', 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'आंखों देखी', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स', 'दम लगाके हइशा', 'मसान' और 'कामयाब' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'आंखों देखी' के लिए इन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड भी मिला।