सन ऑफ सरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विंदु दारा सिंह ने आगे बताया, 'उन्होंने सबको बहुत प्यार से वो हलवा खाने के लिए कहा। हालांकि, इससे सबको आश्चर्य हुआ। वह मीठे हलवा की जगह तीखी मिर्च निकला। पूरे सेट पर सबके चेहरे वह हलवा खाकर लाल हो गए थे।' बता दें कि विंदू दारा सिंह और अजय देवगन बचपन से दोस्त हैं। अजय एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं, वहीं विंदू अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे हैं। इसके चलते दोनों साथ में बड़े हुए।