फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: डौले-शौले बनाने के लिए सनी देओल ने विदेश से मंगाया दूध, विंदू ने सुनाई ये मजेदार कहानी

Mon, 11 Mar 2024 01:57 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विंदू दारा सिंह ने बताया कि सनी देओल ने अपने शरीर को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए काफी प्रयास किए। अपनी पहली फिल्म 'बेताब' की शूटिंग से पहले सनी ने लंदन में बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह और सनी देओल काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती उनके पिता की दोस्ती से शुरू हुई थी। दरअसल, विंदू दारा सिंह के पिता दारा सिंह और धर्मेंद्र काफी अच्छे दोस्त थे। विंदू और सनी दोनों को बॉडीबिल्डिंग का शौक था और वे अक्सर एक साथ इसके लिए ट्रेनिंग लेने जाते थे। विंदू दारा सिंह ने हाल ही में अपनी फिटनेस को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने सनी देओल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल, विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विंदू दारा सिंह ने बताया कि सनी देओल ने अपने शरीर को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए काफी प्रयास किए। अपनी पहली फिल्म 'बेताब' की शूटिंग से पहले सनी ने लंदन में बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उनका शरीर जॉन जे रेम्बो जैसा हो गया था। हालांकि, बाद में उन्हें ये एहसास हुआ कि ऐसी बॉडी को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।  

'ऐसी बीवी के लिए कौन सा व्रत करें', अंबानी की छोटी बहू को देख बोले लोग
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
अभिनेता ने कहा, 'लंदन में अपने समय के दौरान उन्होंने बहुत मस्ल्स बना लिए थे। वे रेम्बो जैसे दिखने लगे थे। उन्होंने मुझे बताया कि उनकी फिल्म 'बेताब' की शुटिंग दो-तीन महीने में शुरू होने वाली है। मैंने उनसे कहा कि ये लंदन की बॉडी है, जो वहां के दूध, पनीर और हर चीज को खाकर बनाई गई है। भारत जाते है ये मस्ल्स कम हो जाएंगे। इससे वह परेशान हो गए थे।' 

4 of 5
विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने आगे कहा, 'इसके बाद जब वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह अपने मस्ल्स कम नहीं होने देंगे। तो मैंने पूछा कैसे।' इसके बाद सनी देओल उन्हें एक कमरे में लेके गए, जहां लंदन से आए दूध के बहुत सारे डिब्बे रखे हुए थे। ये देखकर विंदू दारा सिंह जोर से हंसने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सनी ने फिल्म 'बेताब' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। यह फिल्म 1983 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी। सनी देओल ने बीते साल 'गदर 2' के साथ अपना कमबैक किया है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट बनकर उभरी।  

Ae Watan Mere Watan: 'ऐ वतन मेरे वतन' से इमरान का पहला लुक आया सामने, इस स्वतंत्रता सेनानी के रोल में आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें