विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन 16.50 करोड़ नेट कलेक्शन
किच्चा सुदीप के नाम से मशहूर कन्नड़ सिनेमा के सितारे सुदीप का ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ा इम्तिहान रहा लेकिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म का भविष्य बहुत अच्छा नजर नहीं आ रहा है। फिल्म को सबसे ज्यादा कन्नड़ दर्शकों ने ही पहले दिन पसंद किया और फिल्म ने कर्नाटक में करीब 14.50 करोड़ रुपये की कमाई टिकट बिक्री (ग्रॉस कलेक्शन) से की है। इसके बाद फिल्म की दूसरे नंबर पर टिकटें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बिकी हैं, जहां से फिल्म ने करीब दो करोड़ रुपये कमाए।