फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August OTT Release: मनोरंजन से भरपूर होगा ये पूरा महीना, अगस्त में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Fri, 29 Jul 2022 07:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

नए महीने की शुरुआत के साथ सिने प्रेमी नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार करने लगते हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त का महीने काफी मनोरंजन होने वाला है।
विज्ञापन
1 of 13
August OTT Release - फोटो : सोशल मीडिया

नए महीने की शुरुआत के साथ सिने प्रेमी नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार करने लगते हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त का महीने काफी मनोरंजन होने वाला है। इस महीने में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी अगस्त महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की वॉचलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।  

विज्ञापन

2 of 13
राष्ट्र कवच ओम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राष्ट्र कवच ओम  

प्लेटफॉर्म-जी 5

रिलीज डेट- 11 अगस्त

 

एक जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई आदित्य रॉय कपूर की राष्ट्र कवच ओम इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में अब यह फिल्म ओटीटी पर क्या धमाल करती है, यह देखा दिलचस्प होगा। फिल्म 11 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन

3 of 13
'डार्लिंग्स' - फोटो : सोशल मीडिया

डार्लिंग्स

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 

रिलीज डेट-5 अगस्त

 

जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी कॉमेडी- थ्रीलर फिल्म डार्लिंग्स भी इस महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म पांच जुलाई को  नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के अलावा विजय वर्मा,  शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू, विक्रम, इयाना चौधरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

4 of 13
विक्टिम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्टिम

प्लेटफॉर्म-सोनी लीव

रिलीज डेट- 5 अगस्त

 

एक्शन, थ्रिलर ड्रामा तमिल की एंथोलॉजी फिल्म 'विक्टिम' पांच अगस्त को सोनी लीव पर रिलीज होने जा रही है। वेंकट प्रभु, पा रंजीत, एम राजेश और चिंबू देवन ने एंथोलॉजी के चार खंडों का निर्देशन किया है। फिल्म में प्रसन्ना, अमला पॉल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

5 of 13
खुदा हाफिज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खुदा हाफिज 2

प्लेटफॉर्म- जी 5

रिलीज डेट- 8 अगस्त

 

आठ जुलाई को विद्युत जामवाल की नई फिल्म खुदा हाफिज 2 सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। 30 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, विद्युत जामवाल के फैंस के लिए यह परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। यह फिल्म आठ जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम की जा कर सकेगी।

विज्ञापन

6 of 13
आई एम ग्रुट - फोटो : सोशल मीडिया

आई एम ग्रुट 

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 10 अगस्त

 

मार्वल स्टूडियोज की नई सीरीज 'आई एम ग्रुट' दस अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। मार्वल की कई फिल्मों में नजर आए ग्रुट नामक केरेक्टर को लेकर अब मार्वल ने पूरी सीरीज तैयार की है, जिसका पहला चैप्टर इस महीने रिलीज हो रहा है।

विज्ञापन

7 of 13
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media

इंडियन मैचमेकिंग (सीजन 2)

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 

रिलीज डेट- 12 अगस्त


नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो इंडियन मैचमेकिंग का दूसरा सीजन 12 अगस्त को रिलीज होने वाला है। शो के पहले सीजन को फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में इसके दूसरे सीजन को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 

8 of 13
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट द फर्स्ट

प्लेटफॉर्म-अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट-15 अगस्त

 

हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'हिट द फर्स्ट' भी इस महीने ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। तेलुगू फिल्म के इस रीमेक में राजकुमार और सान्या मल्होत्रा के अलावा जतिन गोस्वामी, अखिल अय्यर, मिलिंद गुणाजी, शिल्पा शुक्ला, दलीप ताहिल और संजय नार्वेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

9 of 13
शाबाश मिथु - फोटो : सोशल मीडिया

शाबाश मिथु

प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स 

रिलीज डेट-15 अगस्त

 

महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु 15 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिताली राज का किरदार तापसी पन्नू ने निभाया है। इस फिल्म को 15 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

 

10 of 13
the warrior - फोटो : social media

द वॉरियर

प्लेटफॉर्म-डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट-15 अगस्त

 

'एन. लिंगू स्वामी' द्वारा निर्देशित फिल्म 'द वॉरियर' भी इसी महीने रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता राम पथोनेनी एक पुलिस वाले की मुख्य भूमिका नजर आए थे। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 15 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

11 of 13
शी हल्क - फोटो : Twitter: @getFANDOM

शी- हल्क

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट-17 अगस्त

 

'मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स' में अब सबसे शक्तिशाली मेंबर 'हल्क' की बहन 'शी- हल्क' की भी एंट्री हो चुकी है। मार्वल स्टूडियो और डिज्नी ने ट्रेलर के साथ ही ‘शी-हल्क’ वेब सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 अगस्त से यह फिल्म इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में देख सकेंगे। 

12 of 13
नेवर हैव आई ऐवर - फोटो : सोशल मीडिया

नेवर हैव आई ऐवर 

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 

रिलीज डेट- 19 अगस्त

 

'नेवर हैव आई एवर' का पहला सीजन  27 अप्रैल, 2020 और दूसरा सीजन 1 जुलाई, 2021 को रिलीज किया गया था। यह शो दर्शकों के बीच काफी हिट हुआ था और जिसके बाद से ही सभी इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस महीने सभी का यह इंतजार खत्म होने वाला है। इस चर्चित शो का तीसरा सीजन 19 अगस्त नेटफ्लिक्स रिलीज होगा। 

विज्ञापन

13 of 13
एंडोर - द स्टार वार्स - फोटो : सोशल मीडिया

एंडोर - द स्टार वार्स

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 22 अगस्त

 
एंडोर- द स्टार वार्स 'स्टार वार्स' श्रृंखला की इस सीरीज का पहला सीजन है, जो 31 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें