बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी नाम की साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक इस फिल्म के लिए दर्शक लंबे समय से उत्साहित से थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। ऋतिक और सैफ की इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा विक्रम वेधा का ट्विटर रिव्यू-
फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा,'ऋतिक का स्वैग और सैफ का इंटेंसिटी बेहद शानदारी है। फिल्म में दिखाए गए ट्विस्ट और टर्न आपको कहानी से अंत तक बांधे रखती है। मैंने ओरिजिनल फिल्म को देखा है, लेकिन इन्होंने फिर से फिल्म को शानदार तरीके से पेश किया है। फिल्म जरूर देखें।
वहीं एक अन्य यूजर ने पोस्ट में लिखा, फिल्म विक्रम वेधा एक शब्द में आग है। पैसा वसूल इस फिल्म शानदार एक्शन और अभिनय है। ऋतिक रोशन के अभिनय ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। वहीं, सैफ अली खान ने भी फिल्म में अपना काम बखूबी किया।
Ponniyin Selvan Review: मणिरत्नम की पत्नी ने किया 'फेक' रिव्यू का पर्दाफाश, पूछा- कहां देख ली पोन्नियिन सेल्वन
वहीं, एक नेटिजन ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, विक्रम वेधा एक अच्छी रीमेक है, जिसका इंटरवल काफी शानदार है। फिल्म में ऋतिक की उपस्थिति ने इसे अलग रूप दिया है। वहीं, सैफ के किरदार में माधवन की छवि देखने को मिली। जिन्होंने भी ओरिजिनल फिल्म नहीं देखी है, वह इसे बिल्कुल पसंद करेंगे। इस फिल्म को ऋतिक रोशन और डायरेक्शन के लिए देख सकते हैं।
Adipurush Teaser Poster: सामने आया आदिपुरुष का फर्स्ट लुक पोस्टर, राम के किरदार में खूब जंचे प्रभास