विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से जिस तरह से बॉलीवुड की फिल्में हाशिए पर जा रही हैं। उससे बड़े बड़े सितारों और मेकर्स की नींद उड़ी हुई है। फिल्म को प्रमोट करने के लिए तरह तरह के फंडे अपनाए जा रहे हैं। टीजर देखना है, लेकिन इसके बारे में नहीं लिखना हैं, स्टार्स की बातें सुननी है, लेकिन उसके बारे में किसी से चर्चा नहीं करनी है, हिंदी सिनेमा की ये नई प्रचार रणनीति है। और, ये सब तब है जब टीजर इसके अगले दिन यानी बुधवार को ही रिलीज होने जा रहा है।