ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे अभिनीत यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म के बजट से लेकर इसकी शूटिंग की लोकेशन तक तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि ऋतिक रोशन की मांग के बाद फिल्म का बजट दोगुना हो गया है।