फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'विक्रम वेधा' की चमक, 18वें दिन हुई महज इतनी कमाई

Mon, 17 Oct 2022 09:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म विक्रम वेधा साउथ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन फिल्म के इसी नाम से बनी हिंदी रीमेक को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म विक्रम वेधा साउथ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन फिल्म के इसी नाम से बनी हिंदी रीमेक को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। शुरुआत में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म के कारोबार में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच अब सोमवार को हुए फिल्म के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 18वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई-

विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में अब दिन-प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म के लगातार गिर रहे कारोबार को देख यह कहा जा सकता है कि साउथ फिल्म के इस हिंदी रीमेक को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं, बात करें सोमवार को हुई कमाई की तो फिल्म ने 18वें दिन महज 40 करोड़ की कमाई है। 

PS-1 Box Office Collection: वीकएंड पर धमाल मचाने के बाद पीएस-1 की कमाई आई गिरावट, 18वें दिन इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई देशभर में 76.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले फिल्म ने रविवार को आज की तुलना में कुछ बेहतर कमाई की थी। 17वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये था। लेकिन हफ्ते की शुरुआत होते ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में यह कहना मुश्किल है फिल्म आने वाले दिनों बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिक पाएगी।

Doctor G Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई आयुष्मान की डॉक्टर जी, चौथे दिन की महज इतनी कमाई

विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करीब 175 करोड़ की लागत से बनाया गया है। लेकिन रिलीज के 18 दिन बाद भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी नजर आए हैं।

Filmy Wrap: ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर जारी और सामने आई ‘पुष्पा 2’ के सेट की पहली झलक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें