फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी सितारों के शाही परिवारों से ताल्लुक रखने की बात होती है, तो सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान का नाम जहन में जरूर आता है। पटौदी के नवाब सैफ अली खान अपने पिता मोहम्मद मंसूर अली खान सिद्दीकी पटौदी के बाद 10वें नावब बने हैं। हालांकि इंडस्ट्री में सैफ अली खान के अलावा भी कई सितारे ऐसे हैं, जो शाही परिवारों से आते हैं। इनमें से कई नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में आप जानते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे भी जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। ये सितारे अभी भी अपनी जिंदगी एकदम ठाठ से जीते हैं। तो आइए बताते हैं आपको इन सितारों के बारे में...