फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Families: सैफ ही नहीं ये सितारे भी रखते हैं शाही परिवारों से ताल्लुक, कुछ के नाम पर नहीं होगा यकीन

Wed, 28 Sep 2022 03:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सागरिका घाटगे, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी सितारों के शाही परिवारों से ताल्लुक रखने की बात होती है, तो सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान का नाम जहन में जरूर आता है। पटौदी के नवाब सैफ अली खान अपने पिता मोहम्मद मंसूर अली खान सिद्दीकी पटौदी के बाद 10वें नावब बने हैं। हालांकि इंडस्ट्री में सैफ अली खान के अलावा भी कई सितारे ऐसे हैं, जो शाही परिवारों से आते हैं। इनमें से कई नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में आप जानते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे भी जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। ये सितारे अभी भी अपनी जिंदगी एकदम ठाठ से जीते हैं। तो आइए बताते हैं आपको इन सितारों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रिया और राइमा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिया और राइमा सेन
रिया सेन और राइमा सेन अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटियां हैं। रिया और राइमा का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों शाही परिवार से आती हैं। उनकी दादी इला देवी बड़ौदा के राजा सयाजीराव गायकवाड की तृतीय की बेटी थीं। इला देवी की मां इंदिरा राजे कूच बिहार की राजकुमारी थीं। वहीं, उनकी छोटी बहन गायत्री देवा जयपुर की महारानी थीं।

Anil Kapoor: अनिल कपूर के विदेशी हमशक्ल को देखकर फैंस हैरान, सोशल मीडिया दे रहे ऐसे रिएक्शन
विज्ञापन

3 of 8
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी के माता-पिता दोनों ही शाही परिवारों से आते हैं। उनके दादा जे. रामेश्वर राव थे, जिन्होंने ब्रिटिश काल के दौरान वानापर्थी राज्य की अध्यक्षता की थी। इसके अलावा अदिति अकबर हैदरी की पोती हैं।

Adipurush Teaser: 500 करोड़ का बजट, रामायण की कहानी...2 अक्टूबर को मचेगा बवाल

4 of 8
सागरिका घाटगे - फोटो : सोशल मीडिया
सागरिका घाटगे
चक दे फिल्म में नजर आईं सागरिका घाटगे भी शाही परिवार से संबंध रखती हैं। सागरिका कोल्हापुर के कहल परिवार से आती हैं। ऐसे में क्रिकेटर जहीर खान शाही परिवार के दामाद हैं। वहीं, उनकी दादी साता राजा घाटगे, इंदौर के महाराजा तुकोईराव होल्कर तृतीय की बेटी हैं।

South Actress: 'मॉल में भीड़ के बीच एक शख्स ने मुझे...', मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
विज्ञापन

5 of 8
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री
सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली भाग्यश्री भी राजघराने से संबंध रखती हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवरधनराव संगली के राजा हैं। 

All Days Daily Soaps: अब हर दिन प्रसारित होगा लोकप्रिय शो 'अनुपमा', इस चैनल ने बदल दिया डेली सोप्स का टाइमटेबल

 
विज्ञापन

6 of 8
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल के राजपरिवार से आती हैं। मनीषा न सिर्फ राजघराने से हैं, बल्कि उनके परिवार का नेपाल की राजनीति में भी दखल है। उनके पिता नेपाल के पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके दादा और दो चाचा नेपाल के प्रधानमंत्री भी बन चुके हैं।

Salman Khan: सलमान ने क्यों किया ईडी का जिक्र, क्या कसने वाला है शिकंजा? अब तक रडार पर आ चुके हैं ये सितारे
विज्ञापन

7 of 8
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
किरण राव
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर होने के साथ ही शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। किरण राव के दादा जे. रामेश्वर राव वानापर्थी के राजा थे, जो अब तेलंगाना राज्य में है। किरण अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की ममेरी बहन हैं।

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का बिग बी के नाम भावुक नोट, कहा- साथ देने के लिए शुक्रिया अंकल
विज्ञापन

8 of 8
सोनल चौहान - फोटो : insta
सोनल चौहान
फिल्म जन्नत से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान भी शाही परिवार से आती हैं। सोनल के पूर्वज मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत घराने से हैं।

Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें