फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'फिल्में किसी को प्रभावित नहीं करतीं, खुद समाज से प्रभावित होती हैं', एनिमल के समर्थन में आए विक्रम

Sat, 13 Jan 2024 11:38 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' अपनी रिलीज के लगभग डेढ़ महीने बाद भी थिएटर में जमी हुई है। एनिमल साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही। इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। एनिमल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया, हालांकि, फिल्म में महिला किरदार और हिंसा को लेकर इसकी आलोचना भी हुई, जिसके बचाव में भी कई पक्ष सामने आए। अब इसी कड़ी में मशहूर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार में विक्रम भट्ट ने कहा कि फिल्में समाज को प्रभावित नहीं करती, बल्कि फिल्में समाज से प्रभावित होती हैं। अपनी बातचीत में विक्रम ने कहा, 'हम कभी-कभी किरदारों को लुटेरों या सीरियल किलर के रूप में दिखाते हैं। साल 1993 में आई यश चोपड़ा की डर में शाहरुख खान का किरदार राहुल मेहरा अपनी प्रेमिका को मार देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम लोगों को अपनी गर्लफ्रेंड को मारने की वकालत कर रहे हैं। यह उसका चरित्र है'।
पांच योद्धाओं से सजी फाइटर के नए पोस्टर को मिल रहा प्यार, अनिल-करण के लुक ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'एनिमल में रणबीर का किरदार कुछ ऐसा ही है। यह सिर्फ ये दिखाने का प्रयास है कि यहां ऐसे लोग भी मौजूद हैं। यह एक फिल्म, एक किरदार और एक कहानी है। अगर आपको कहानी पसंद नहीं है तो इसे मत देखें, लेकिन एक कहानी को लेकर इतनी चर्चा क्यों? यह सिर्फ मनोरंजन के लिए हैं और इसे इसी तरह से देखा जाना चाहिए। मुझे लगता है कि हम इसके बारे में कुछ ज्यादा ही हंगामा करते हैं'।
 

4 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम ने आगे कहा, 'मैं बचपन से सुन रहा हूं कि फिल्में लोगों को प्रभावित करती हैं, लेकिन यह सच नहीं है। फिल्मों पर समाज का प्रभाव पड़ता है, फिल्में समाज को प्रभावित नहीं करतीं'। 'एनिमल' में जूते चाटने की सीन का जिक्र करते हुए विक्रम ने कहा, 'अगर मैं यही बात अपनी पत्नी से कहूंगा, तो निश्चित रूप से मुझे थप्पड़ खाने को मिलेगा, तो फिल्म के सीन का क्या प्रभाव पड़ा?, जो पत्नी पहले से जूते चाटती है, वह आगे भी ऐसा करेगी। इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य लोग भी इसे अपनाएं'।
सनी को थप्पड़ मारने पर विक्की ने खो दिया था आपा, वर्षों बाद एक्टर ने दिलचस्प घटना का किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्य है कि सोशल मीडिया पर एक चलन बन गया है एक समाज के रूप में हम काफी आलोचनात्मक बन गए है। हर कोई दूसरों के विचारों पर नियंत्रण रखना चाहता है।
एक था टाइगर के एक्शन निर्देशक कॉनराड पामिसानो का निधन, कबीर खान और कैटरीना कैफ जताया दुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें