निर्माता विक्रम भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विक्रम ने दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं। अब विक्रम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी कृष्णा भट्ट को लेकर। खबर यह आ रही है कि विक्रम की बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।