राज खोसला
- फोटो : सोशल मीडिया
राज खोसला ने वहीदा रहमान, साधना, आशा पारेख, मुमताज और नूतन जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया और उन्हें खास पहचान दिलाई। महिला प्रधान फिल्मों के कारण राज को "वुमन डायरेक्टर" भी कहा गया। सीआईडी के बाद राज खोसला ने एक मुसाफिर, एक हसीना, वो कौन थी?, मेरा साया, दो रास्ते, मेरा गांव मेरा देश, मैं तुलसी तेरे आंगन की और दोस्ताना जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इस दौरान उन्होंने देव आनन्द के अलावा राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना जैसे अभिनेताओं के साथ भी काम किया।