फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Thalapathy Birthday: किसी हीरोइन नहीं बल्कि अपनी ही फैन को दिल दे बैठे थे विजय, धर्म भी नहीं आया आड़े

Wed, 22 Jun 2022 09:30 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलापति विजय हर साल 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी क्रम में अभिनेता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
vijay thalapathy - फोटो : Social Media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलापति विजय हर साल 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी क्रम में अभिनेता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विजय का जन्म 22 जून 1974 में हुआ था। उनका  पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस के बीच वह विजय थलापति के नाम से मशहूर हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े रोचक और अनसुने किस्से के बारे में-  

विज्ञापन

2 of 5
विजय - फोटो : सोशल मीडिया
कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विजय ने बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर लंबे समय तक काम किया। बतौर मुख्य अभिनेता विजय की पहली फिल्म साल 1992 में आई थी, जिसका नाम 'नालया थीरपू' था। इस वक्त वह महज 18 साल के थे। अपनी इस फिल्म के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 5
विजय,प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social media

अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साउथ अभिनेता विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय ने तमिल फिल्म thamizhan में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इतना की नहीं विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

4 of 5
विजय और संगीता - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्मों में खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके विजय पर यूं तो कई लड़कियों का दिल धड़कता होगा। उन्हें पसंद करने वाली अभिनेत्रियों की भी कोई कमी नहीं थी। लेकिन अभिनेता का दिल अपनी एक आम सी लड़की पर आया था। पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके अभिनेता विजय यूके में रहने वाली अपनी अपनी ही एक फैन संगीता से शादी की और दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय और संगीता - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और संगीता लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। दरअसल, संगीता ने एक्टर को उनकी शूटिंग के सेट पर आकर ही अपने बारे में दिया था। इसके बाद दोनों की बातें शुरू हुई और वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके लिए संगीता तुंरत हा भी कर दी। 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता संग शादी रचाई। दोनों का धर्म अलग था।  विजय जहां क्रिश्चियन हैं तो वहीं संगीता हिंदू लेकिन उनके प्यार के बीच धर्म भी नहीं आ सका। विजय ने फैसला किया था कि कि वह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ही संगीता से शादी करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें