फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubhav Sinha: 'तुम बिन' से 'अनेक' तक हर बार नई कहानी लाते हैं अनुभव सिन्हा, नहीं बना पाए तीन हिट की हैट्रिक  

Wed, 22 Jun 2022 08:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अनुभव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
हर बार किसी नए मुद्दे पर फिल्म बनाना और दर्शकों का ध्यान उसकी तरफ खींचने में अनुभव सिन्हा को काफी अनुभव है। अनुभव सिन्हा की ज्यादातर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर रही हैं। ये फिल्में हिट हों या न हों लेकिन हमेशा फैंस का दिल जरूर जीत लेती हैं। अनुभव सिन्हा हिंदी सिनेमा के वह डायरेक्टर हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग के बाद दो साल तक नौकरी की। जब नौकरी में मन नहीं लगा तो वह मुंबई चले आए। यहां उन्होंने पंकज पराशर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुभव सिन्हा हमेशा अपनी फिल्मों में नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ये भी सच है कि उनके प्रयोग वाली ज्यादातर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अनेक' इसका उदाहरण है। आज अनुभव सिन्हा अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम उनकी कुछ हिट और फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
तुम बिन - फोटो : सोशल मीडिया
तुम बिन
इस फिल्म से अनुभव सिन्हा ने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म एक लव स्टोरी है। इसमें प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक, राकेश बापट और अमृता प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस किया था। 
विज्ञापन

3 of 8
दस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दस
बतौर निर्देशक यह अनुभव सिन्हा के करियर की पहली सबसे बड़ी फिल्म रही। इस मल्टीस्टारर फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, एशा देओल, दीया मिर्जा और जाएद खान अहम भूमिकाओं में हैं। 2005 में रिलीज हुई ये फिल्म उस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।

4 of 8
फिल्म कैश - फोटो : सोशल मीडिया
कैश
2007 में आई इस फिल्म से अनुभव सिन्हा पहली बार प्रोड्यूसर बने थे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, शमिता शेट्टी, दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी व रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
Ra One
रा वन
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान इस फिल्म में एक रोबोट के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को तरह तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
मुल्क
मुल्क
इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, मनोज पाहवा, रजत कपूर और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में थे। हालांकि यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई, पर इसको खूब सराहना मिली। हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्यार की भावना जगाने के लिए अनुभव सिन्हा ने यह फिल्म बनाई थी। 
विज्ञापन

7 of 8
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया
आर्टिकल 15
आर्टिकल 15' संविधान का वह हिस्सा है जिसमें धर्म, जाति, भाषा, रंग या लिंग के आधार पर भेदभाव की सख्त मनाही है। इसी पर आधारित आर्टिकल 15 ने लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। ये फिल्म एक चर्चित घटना पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के किरदार और उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। अनुभव सिन्हा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनेक
पूर्वोत्तर भारत की भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक सामाजिक-राजनीतिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अपने देश में गैरों के तरह सताए जाते हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इसमें आयुष्मान के किरदार का नाम जोशुआ है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें