विजय सेतुपति साउथ सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उनके फैंस उन्हें मक्कल सेल्वन कहते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साउथ के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी उनके काम के कायल हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार विजय की तारीफ करते हुए बताया था कि वह उनके फेवरेट एक्टर हैं। विजय जल्द ही फिल्म विक्रम में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फैंस भी दोनों की जोड़ी को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब विजय ने किसी सुपरस्टार के साथ किसी फिल्म में काम किया है। इससे पहले भी उन्होंने कई मल्टीस्टारर फिल्में की हैं, जिसमें बड़े सितारों की मौजूदगी थी। बावजूद इसके वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। आइए देखते हैं लिस्ट...