फरहीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख के साथ मिली ‘बाजीगर’
फिल्म 'जान तेरे नाम' से बड़े परदे पर पेश हुए ठीक माधुरी दीक्षित जैसी दिखने वाली इस हीरोइन का नाम है फरहीन। फरहीन ने खूब फिल्में कीं। कुछ चलीं। कुछ नहीं चलीं। अब्बास मस्तान की सुपरहिट फिल्म जिसने शिल्पा शेट्टी को हिंदी सिनेमा की बड़ी हीरोइन बनाया, उसमें शाहरुख खान की हीरोइन के लिए भी पहले माधुरी की इस हमशक्ल हीरोइन फरहीन को ही लिया गया था। लेकिन, उन्हीं दिनों दक्षिण भारत तक फरहीन का जलवा पहुंच चुका था। निर्माता उन्हें मोटी रकम दे रहे थे तो फरहीन ने वीनस की फिल्म ‘बाजीगर’ छोड़कर मोटी रकम के लालच में कमल हासन की एक फिल्म साइन कर ली।