बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। रवीना 90 के दशक की उन हीरोइनों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के चलते सभी सितारों की तरह रवीना भी घर पर आराम फरमाने को मजबूर हैं। हालांकि वो घर पर रहकर ही तस्वीरें क्लिक कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में अभिनेत्री अपने गांव के खेत में फावड़े से काम करती और प्लास्टिक निकालती हुई नजर आ रही हैं। रवीना का यह वीडियो असल में सबूत है कि उन्होंने सच में यह काम किया है।