बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस की बातें होती थी। वीडियो में, होस्ट कपिल शर्मा राज कुंद्रा से उनकी इनकम का सोर्स पूछते हुए नजर आ रहे हैं। शो में राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी साथ में आए थे। जैसे ही राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की खबरें सामने आईं वैसे ही ट्विटर पर राज कुंद्रा ट्रेंड होने लगे।
इसी बीच सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो पर गेस्ट बनकर आए राज कुंद्रा का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा राज कुंद्रा से उनकी इनकम का सोर्स पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी साथ में आए थे।