बिजनेसमैन राज कुंद्रा उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में छा गए हैं। बीती रात राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और अब उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका और शिल्पा शेट्टी का नाम ट्रेंड कर रहा है। इस पूरे मामले के बीच एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की शूटिंग के लिए भी नहीं पहुंचीं। तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर राज-शिल्पा को लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है और लोग बिजनेसमैन राज कुंद्रा का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार राज कुंद्रा अरेस्ट, शिल्पा शेट्टी, ट्रेंड कर रहा है। तो वहीं जहां कुछ लोग राज-शिल्पा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग एक्ट्रेस को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं यूजर्स ने क्या-क्या कहा है...