फेसबुक पर खूबसूरत लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर मैसेंजर में फोन नंबर का आदान-प्रदान, बातचीत व्हाट्सऐप तक और फिर एकाएक एक दिन वीडियो कॉल...! यही पैटर्न है इन दिनों लोगों को घर बैठे लूटने का। ये वीडियो कॉल उठाते ही आपका चेहरा और बीच में एक अश्लील क्लिप लगाकर नया वीडियो मिनटों में बनाने वाले ये लोग फिर इस वीडियो को वायरल न करने के लिए पैसों की वसूली करते हैं। इसी उगाही को नाम मिला है, सेक्सटॉर्शन। ऐसे मामलों में बहुत से लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं। यह ऐसा स्कैम है, जिसमें न तो पैसा बचता है, न इज्जत और न ही जान। अभिनेता रजनीश दुग्गल और अभिनेत्री की वेब सीरीज 'वीडियो कैम स्कैम' इसी पर आधारित है।