मनोरंजन जगत में रोज हलचल होती रहती है और कई खबरें सामने आती हैं। फैंस को भी अपने पसंदीदा सितारों और फिल्मों से जुड़ी जानकारी जानने का इंतजार रहता है। आज भी कई सितारों और फिल्मों से जुड़ी अपडेट सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कटरीना कैफ मां बनने वाली हैं और पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। इसके अलावा अनन्या पांडे सिद्धार्थ रॉय कपूर को डेट कर रही हैं और सोनम कपूर के बेबी शावर की गेस्ट लिस्ट तैयार हो गई है। तो चलिए आपको बताते हैं आज की 10 खबरों के बारे में-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि पुष्पा का दूसरा भाग कब आएगा और इसकी कहानी कैसे होगी। बता दें कि सुकुमार ने 'पुष्पा 2' की स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा कर लिया है। वह अब फिल्म की शूटिंग के लिए लोकशन फाइनल करने का काम कर रहे हैं। जी हां, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकुमार, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार कटरीना करण जौहर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद से ही उन्हें कहीं देखा नहीं गया है। इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर भी अपने बारे में कुछ खास फैंस को बता नहीं रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का अनुमान है कि कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं।
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोमवार को इस फिल्म ने वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', क्रिस अभिनीत 'थॉर: लव एंड थंडर' और विद्युत जामवाल स्टारर 'खुदा हाफिज 2' को पछाड़ सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। हालांकि, कुछ लोग आर माधवन की इस फिल्म काे नाकाम करने की साजिशें रच रहे हैं। जी हां, खुद अभिनेता आर माधवन ने इस साजिशों का पर्दाफाश किया है। पढ़िए हमारी खबर....
अनन्या पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म लाइगर में विजय देवकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में लाइगर के पहले गाने अकड़ा-पकड़ी का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। अन्नया पांडे ने कार्तिक आर्यन से लेकर ईशान खट्टर तक के साथ काम किया है। लेकिन आजकल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से वह शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी। दोनों अक्सर पार्टी और कई अन्य मौकों पर भी साथ देखे जाते थे। हालांकि कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। ताजा खबरों के मुताबिक इन दिनों अनन्या पांडे हैंसडम हंक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन लाखो दिलो की धड़कन हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस अमिताभ के स्टाइल और लिखने के अंदाज को लेकर भी तारीफ करते रहते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ को लोग पक्का देशभक्त भी मानते हैं, अभिनेता आए दिन देश से जुड़े बयान देते रहते हैं। यह चर्चित अभिनेता अपने दिल की बातें अक्सर सोशल मीडिया और ब्लॉग्स के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में तिरंगे के बारे में अपने विचार साझा किए। जो अब सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दावा है कि अभिनेत्री का तीसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और ऐसे में अब अभिनेत्री की बेबी शावर (गोद भराई) की पार्टी फिर से चर्चा में आ गई है। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री करीबी लोगों के साथ अपनी गोद भराई रस्म को एंजॉय करती हुई दिखी थीं। वहीं, अब दावा है कि सोनम की बेबी शावर एक बार फिर आयोजित होने वाली है और यह पार्टी काफी ग्रैंड होगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आएंगे।
शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। 2018 में आई 'जीरो' के बाद अगले साल किंग खान 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' के साथ वापसी कर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की घोषणा हुई थी। वहीं, फिल्म का पहला शेड्यूल भी पूरा किया जा चुका है। इसी बीच अब खबर आई है कि क्रिएटिव मतभेदों के चलते एक शख्स ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है, जिसके चलते 'डंकी' एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है।
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की इस महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ को दुनिया भर में हिंदी और कन्नड़ के अलावा वहां की स्थानीय भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। फिल्म की रिलीज को इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ से भी बड़ा करने पर खास जोर दिया जा रहा है। फिल्म के हिंदी संस्करण को अभिनेता सलमान खान प्रस्तुत कर रहे हैं, इसके चलते हिंदी भाषी राज्यों में भी इसके लिए थिएटरों की बुकिंग बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। फिल्म की ओपनिंग किसी तरह ‘केजीएफ 2’ की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सके, इसके लिए टिकटों की दरों और इसमें निर्माता व वितरक की हिस्सेदारी पर बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 के साथ लौट चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए थे और दोनों ने करण जौहर से ढेर सारी गॉसिप की। वहीं, अब करण जौहर के इस शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां सारा अली खान और जान्हवी कपूर एक साथ करण जौहर के सामने उनके काउच पर बैठी नजर आईं। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने करण जौहर से ढेर सारी बातें कीं। साथ ही सारा ने शो में अपने क्रश के बारे में भी बताया।
सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार हैं। अपने शानदार अभिनय और लुक्स से उन्होंने कम ही समय में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। सारा अपने परिवार को भी बराबर महत्व देती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसकी झलक मिलती है। अपने पिता सैफ अली खान से उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक हालिया बातचीत में सारा अली खान ने अपने पिता के साथ बॉन्डिंग पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि फिल्मों के अलावा इतिहास और किताबों को लेकर भी दोनों की पसंद काफी ज्यादा मिलती है।