विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में विक्की फिल्म के निर्देशक भानु प्रताप सिंह के साथ दिल्ली के एक भूतिया महल जा पहुंचे। इस महल का नाम 'भूली भटियारी का महल' है जो लंबे समय से हॉन्टेड माना जाता है। लोगों को डराने वाली इस जगह को फिल्म की टीम ने प्रमोशन के लिहाज से एकदम उपयुक्त स्थान माना। इस महल में विक्की और भानु प्रताप ने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।