फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला के लिए लिखा खुला खत, कहा- 'प्रेम को शब्द प्रकट नहीं कर पाते'

Mon, 17 Feb 2020 06:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pankaj tripathi - फोटो : social media
कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । अपने फैंस के लिए वो कुछ ना कुछ शेयर करते हैं । हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने एक पोस्ट शेयर किया है । इसमें वो अपने प्रेम का इजहार करते नजर आ रहे हैं । दरअसल, पंकज ने ये पोस्ट वैलेंटाइन डे के मौके पर शेयर किया था जो अब वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
पंकज ने एक खुला खत लिखा है जो उनकी बेटी और पत्नी मृदुला त्रिपाठी के लिए है । इस भावुक पोस्ट के साथ ही पंकज ने उन्हें वैलेंटाइन डे विश किया है । इस पोस्ट में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि किस तरह 26 साल पहले उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी को हेयरबैंड गिफ्ट किया था । पोस्ट के साथ पंकज ने पत्नी और बेटी की तस्वीर भी शेयर की है । 
विज्ञापन

3 of 5
Pankaj Tripathi - फोटो : file photo
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'एक पक्ष मेरा कमजोर है, प्रेम को शब्दों में प्रकट कर पाना, काम कर रहा हूं । कुछ समय में ठीक हो जाए । 26 साल पहले 14 फरवरी के दिन एक हेयर बैंड गिफ्ट किया था इनको और बात बन गई थी । तदुपरांत कितने बेशकीमती तोहफे दिए, लिए पर अंतस में रुमानियत लिए वो बैंड ही बैठा है । मैं वो अभिनेता हूं, जो सिर्फ शब्दों से प्रकट नहीं करता सोनू'' ।'

4 of 5
pankaj tripathi
इसके बाद पंकज ने लिखा, 'टूट गयी टूट के मैं चूर हो गयी, तेरी जिद से ... रीजेंट सिनेमा में ये पिक्चर साथ देखे थे तब। तुम दोनों को हैपी वैलेंटाइन ।' साथ में पंकज ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं । पंकज का ये खुला खत फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pankaj tripathi
बता दें कि पंकज ने ''सुल्तान कुरेशी'', ''गैंग्स ऑफ वासेपुर-1'', ''न्यूटन'' और ''बरेली की बर्फी'' जैसी फिल्मों में काम किया है । वैसे तो उन्होंने साल 2004 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें 2012 में रिलीज हुई फिल्म ''गैंग्स ऑफ वासेपुर" से पहचान मिली । इसके बाद से ही वह फिल्मों में अपने किरदार के कारण फैंस के बीच खास जगह बना चुके हैं । 

मोहन भागवत के तलाक वाले बयान को मूर्खतापूर्ण कहकर ट्रोल हुईं सोनम, यूजर्स बोले- 'अपने बॉलीवुड को ही...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें