फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की कौशल-कटरीना कैफ जल्द देने वाले हैं गुड न्यूज? अभिनेता ने बताया परिजनों का हाल

Fri, 08 Sep 2023 10:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ संग गुड न्यूज सुनाने पर चर्चा की है। साथ ही खुशखबरी को लेकर परिवार की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल वर्तमान में अपनी अगली रिलीज 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कटरीना कैफ के साथ अपने डेटिंग को लेकर खुलकर चर्चा की। साथ ही परिवार को आगे बढ़ाने को लेकर कुछ ऐसा बोल गए, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
रेडियो सिटी इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में विक्की से पूछा गया कि जब उन्होंने कटरीना को डेट करना शुरू किया तो घर पर सबसे पहले किसको पता चला। इस पर अभिनेता ने बताया, 'घर पर सबसे पहले मेरी मां और पिता को पता चला।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दोनों को एक साथ इसके बारे में बताया, तो अभिनेता ने हां कहा। तभी होस्ट ने मजाक में पूछा कि क्या उनके माता-पिता उन पर विश्वास कर पाए थे। यह सुनकर विक्की गहरी सोच में पड़ गए और कहा, 'वैसे तो कर ही लिया था।'
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ वर्ष 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में दोनों के परिवार को आगे बढ़ाने को लेकर होस्ट ने सवाल किया कि क्या उनके परिजन कटरीना पर गुड न्यूज सुनाने का दबाव बनाते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा, 'कोई भी नहीं डाल रहा। वे बड़े मस्त हैं।' 

Khel Khel Mein: अक्षय-फरदीन की जोड़ी 16 वर्ष बाद फिर पर्दे पर मचाएगी धमाल, फिल्म से जुड़ेंगी ये अभिनेत्रियां!

4 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की और कैटरीना ने अभी तक एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है। जब उनसे एक साथ काम करने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो विक्की ने साझा किया, 'मैंने उन्हें कहा है कि दो डायरेक्टर रहेंगे। एक सेट पर और दूसरा जब मैं घर जाऊंगा। एक वह जो मुझे सेट पर सही-गलत बताएगा और एक घर पर बताएगा कि क्या सही है और क्या गलत।'

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' के लिए करना होगा और इंतजार, टाली गई कंगना रणौत-राघव लॉरेंस की फिल्म की रिलीज!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो, विक्की कौशल ने हाल ही में सारा अली खान के साथ हिट फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' दी। उनकी आगामी पारिवारिक कॉमेडी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। विक्की कौशल को मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में भी देखा जाएगा। दूसरी तरफ, कैटरीना जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की तीसरी किस्त दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें