बॉलीवुड के मशहूर कपल अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इस बारे में खुद आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन, दोनों के ही घर- परिवार में जारी तैयारियां इस बारे में काफी कुछ बयान कर रही है। वहीं, शादी में अब बहुत ही कम दिन बाकी है। ऐसे में अब यह कपल अपनी शादी की रस्में पूरी करने के लिए जयपुर पहुंच चुका है।
अभिनेता विक्की कौशन और एक्ट्रेस कुछ समय पहले ही प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वहीं, जयपुर पहुंचने के बाद वह वेडिंग लोकेशन पर भी पहुंचने वाले हैं। इस दौरान अभिनेत्री के साथ उनकी मां भी नजर आईं। साथ ही कटरीना भी ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने नारंगी रंग का गरारा पहना हुआ था। वहीं, उनकी मां ऑरेंज रंग के कुर्ते में नजर आईं।