फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, अर्पिता-अलवीरा भी करेंगे शिरकत

Tue, 07 Dec 2021 01:06 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी शादी में बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के साथ-साथ कुछ वीआईपी गेस्ट के शामिल होने की खबर है। कटरीना और विक्की की शादी राजस्थान के 700 साल पुराने किले सिक्स सेंस फोर्ट में धूमधाम से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इनकी शादी में 120 लोग शामिल होने वाले हैं। 

ये है कटरीना और विक्की की शादी की गेस्ट लिस्ट 

कटरीना और विक्की की शाही शादी में इनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। इनकी मेहमानों की गेस्ट लिस्ट में आलिया भट्ट, करण जौहर, सलमान खान, बोस्को मार्टिस, कबीर खान सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ कटरीना की शादी में सलमान खान के परिवार से भी कई सदस्य शामिल होंगें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता-अलवीरा बनेंगे खास मेहमान 

कटरीना कैफ खान परिवार से कितना करीब हैं ये तो सब ही जानते हैं, जहां सलमान खान कटरीना कैफ के सबसे अच्छे दोस्तों और करीबी लोगों में शामिल हैं, तो वहीँ कटरीना कैफ खान परिवार में सलमान खान की बहिन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान के भी काफी करीब हैं। अलवीरा और कटरीना काफी समय से बहुत अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो अर्पिता और अलवीरा दोनों ही कटरीना की शादी में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से सलमान नहीं होंगे शामिल 

हालांकि सलमान खान कटरीना को कितना मानते हैं इसका प्रमाण उन्होंने समय-समय पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने भी सलमान खान को अपनी शादी में शामिल होने के लिए खास न्यौता दिया था। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान अपने कमिटमेंट की वजह से शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे। 

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram
रीति-रिवाजो के साथ होगी दोनों की शादी 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे और 10 दिसम्बर को दोनों का शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इन दोनों की शादी बहुत ही ग्रैंड तरह से होगी। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के लिए जयपुर रवाना हुआ परिवार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी के लिए रवाना हो चुके हैं। इन दोनों के साथ-साथ कटरीना कैफ का परिवार भी जयपुर के लिए रवाना हुआ।  कटरीना की बहन नताशा तुरकोटे को सोमवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ और भाई सेबेस्टियन को भी मुंबई स्थित घर से जयपुर के लिए निकलते हुए देखा गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें