फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर, अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 10 Jun 2023 09:51 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में पहली बार विक्की और सारा की जोड़ी साथ नजर आ रही है। मिडिल क्लास फैमिली की कहानी पर आधारित यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर जरा हटके जरा बचके कलेक्शन भी अच्छा कर रही है। सारा और विक्की इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। विक्की कौशल अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कटरीना कैफ को लेकर खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। लेकिन शादी के बाद से दोनों अक्सर एक-दूसरे के बारे में खुलकर बातें करते नजर आते हैं। अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान विक्की से पूछा गया कि क्या वह और कटरीना उन्हें दी जाने वाली स्क्रिप्ट और उन फिल्मों की चर्चा करते हैं, जिनकी वे शूटिंग कर रहे हैं। इसपर विक्की ने कहा कि यह घर में बहुत ही आम चर्चा है। विक्की ने यह भी कहा कि कटरीना को उनका डांस रिहर्सल देखना पसंद है जब वह गाने की तैयारी कर रहे होते हैं और अपनी गलतियों को सुधारते हैं।

इसे भी पढ़ें- Wamiqa Gabbi: वजन घटाते ही लगी वामिका गब्बी की लॉटरी, इस सीरीज में मिला लीड रोल का मौका
 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की ने बताया, अगर मैं किसी फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहा होता हूं तो वह रिहर्सल देखना चाहती है। क्योंकि वह डांस में बहुत अच्छी है। बाद में जब मैं उसे रिहर्सल का वीडियो दिखाता हूं तो मैं बहुत डर जाता हूं, क्योंकि उसको इसमें 36,000 दिक्कतें पता चल जाती हैं। ऐसे में वह कहेगी कि मेरे हाथ, मेरे पैर, मेरा एंगल सही नहीं है और मुझे इसे ठीक करना चाहिए। 

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की ने बताया कि नई स्क्रिप्ट मिलने पर वह फिल्मी प्रोजेक्ट पर भी चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा, जब भी कोई नई स्क्रिप्ट होती है, या जब हम किसी फिल्म को चुनने के बारे में सोचते हैं, तो हम अक्सर इस पर एक साथ चर्चा करते हैं।' विक्की ने आगे बताया कि उनके घर में फिल्मों पर चर्चा करना एक आम बात है। वहीं कटरीना के बारे में विक्की ने कहा, 'वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उसने वास्तव में अपनी कड़ी मेहनत से खुद के लिए एक जगह बनाई है जो कि बहुत अच्छी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की हाल ही में जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं कटरीना की बात करें तो वह सलमान खान की टाइगर की तीसरी किश्त में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह पठान वर्सेज टाइगर में भी नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें