फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Advance Booking: 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग शुरू, फैंस का उत्साह देख मेकर्स की उम्मीदें बढ़ीं

Sat, 10 Jun 2023 09:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने में अब महज कुछ ही समय बचा है। हाल ही में इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसके ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं, इसकी पूरी स्टारकास्ट इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही है।

Wamiqa Gabbi: वजन घटाते ही लगी वामिका गब्बी की लॉटरी, इस सीरीज में मिला लीड रोल का मौका
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच, 'आदिपुरुष' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। हाल ही में टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग इस रविवार यानी आज, 11 जून से शुरू हो जाएगी। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत प्रॉमिसिंग नोट पर हुई है।

Adipurush: 'आदिपुरुष' में प्रभास के लुक पर साउथ एक्ट्रेस ने उठाए सवाल, कहा- राम नहीं करण जैसे लग रहे एक्टर
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
टी-सीरीज ने लिखा था, ''पूरी दुनिया 'आदिपुरुष' का इंतजार कर रही है। इस एपिक सागा का सबसे पहले अनुभव करने वाले लोगों में से एक बनें। एडवांस बुकिंग इस रविवार से शुरू हो रही है।'' कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के टेिकट एडवांस में अच्छी संख्या में फिल्म के टिकट बुक हो सकते हैं। 

Roop Kumar EXCLUSIVE: सोनाली के कदम पड़ते ही सबके सितारे बुलंद हो गए, जन्मदिन पर रूप कुमार ने सुनाई संघर्ष गाथा

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।  'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है। 

Gadar-Ek Prem Katha: शूटिंग के दौरान ऐसे इकट्ठा हुई चार लाख की भीड़, निर्देशक का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओम राउत, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' बना चुके हैं। उनकी इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 279.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Akash Ambani: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पृथ्वी ने इस तरह किया बहन का वेलकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें