फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने शानदार अंदाज में की करियर की शुरुआत, डेब्यू फिल्म से ही मचाया तहलका

Tue, 16 May 2023 06:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्मों का निर्माण होता है, लेकिन बहुत कम ही ऐसी मूवीज होती हैं जो दर्शकों के दिलों को छू पाती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे डायरेक्टर हैं जो हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज हम आपको उन निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया था। इन निर्देशकों की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Madhuri Dixit Birthday: इन 10 किरदारों से माधुरी ने बड़े परदे पर मचाया हल्ला, बनीं सिनेमा की नंबर वन हीरोइन
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज बड़जात्या
सूरज बड़जात्या को पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सूरज ने साल 1989 में की थी। फिल्म मैंने प्यार किया से उन्होंने इंडस्ट्री में निर्देशक के तौर पर कदम रखा था। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी नजर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने इतिहास रच दिया था। फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
Javed Ali: 'हर किसी का अपना पैटर्न होता है', रियालिटी शोज पर उठने वाले सवाल पर जावेद अली की दो टूक
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर
करण जौहर की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में होती है। करण ने अपनी शुरुआत कुछ कुछ होता है से की थी। बतौर निर्देशक यह उनके करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल और रानी मुखर्जी भी नजर आई थीं। पहली ही फिल्म ने करण जौहर को जबर्दस्त सफलता दिलाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के 100 करोड़ की कमाई पर आया सुदीप्तो सेन का रिएक्शन, बोले- खुश हूं लेकिन...

4 of 5
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी को हिट मशीन भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआत मुन्नाभाई एमबीबीएस से की थी। इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे। यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही थी। बॉक्स ऑफिस पर यह  फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। बता दें कि अपने करियर में राजकुमार हिरानी ने अब तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है।
Baseer Ali: किंग खान के जबरा फैन हैं 'कुंडली भाग्य' फेम बसीर, बोले- उन्होंने मुझे एक्टर बनाया!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत
ओम राउत इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म जून में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले ओम फिल्म तान्हा जी द असंग वॉरियर बना चुके हैं। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। 
Kangana Ranaut: मदर्स डे पर भावुक हुईं कंगना रणौत, इमोशनल नोट में अभिनेत्री ने मां के लिए लिखी यह खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें