मुमताज
- फोटो : social media
मुमताज की बेटी तान्या माधवनी ने उनका एक वीडियो जारी किया है जिसमें अभिनेत्री एक दम स्वस्थ नजर आ रही हैं। वीडियो में मुमताज कहती हैं, 'दोस्तों, मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं, मैं जिंदा हूं। लोग जितना कह रहे हैं, मैं उतनी बुढ्ढी नहीं हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं अभी भी अच्छी-खासी दिखती हूं।'