विक्रम गोखले
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीती रात जैसे ही अफवाह उड़ी कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है, वैसे ही से सोशल मीडिया पर विक्रम गोखले ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उनको श्रद्धांजलि देने लगे और अभिनेता को याद करने लगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रितेश देशमुख, अजय देवगन और मधुर भंडारकर समेत कई सितारों ने उनको श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि विक्रम गोखले की बेटी के अनुसार अभी वह जीवित हैं लेकिन हालत काफी नाजुक है।