प्रेम चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया संस्थान न्यूज 18 के साथ बातचीत की। इस इंटरव्यू में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। प्रेम चोपड़ा ने बात करते हुए कहा, 'जब वह संघर्ष कर रहे थे, तो वह कोई भी भूमिका करने के लिए तैयार थे। मनोज कुमार की फिल्म में एक भूमिका थी और वह उसे करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन फिर यह हो नहीं पाया था।'