फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने किया ट्वीट, लिखी ये खास बात

Fri, 23 Apr 2021 08:07 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : Twitter
देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए। देश में गुरुवार को 3.30 लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिले। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड से जुड़े कई नाम भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने ताजा हालात को लेकर ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार

कोरोना काल में दिलीप कुमार ने सभी के ठीक होने की दुआएं की हैं। उन्होंने लिखा, 'सभी के लिए दुआएं।' उनके इस पोस्ट के पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘आप अपना युसूफ साहब और सायरा बानो जी ख्याल रखिएगा।‘

विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter
एक अन्य ने लिखा, 'शुक्रिया दिलीप साहब, आपके लिए भी दुआएं। अल्लाह आपको स्वस्थ रखे।' बता दें कि बढ़ती उम्र के चलते दिलीप कुमार सार्वजनिक रूप से नहीं दिखते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। उनके प्रशंसक भी उनके साथ अपनी पुरानी यादें साझा करते रहते हैं।

4 of 5
संदीप सोपारकर - फोटो : Instagram
बीते दिन मशहूर फिल्म कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद वो होम क्वारंटीन हो गए हैं। संदीप ने एक चैनल से अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पिछले गुरुवार से उन्हें बुखार आ रहा था जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया। संदीप ने कहा,  'मुझे टेस्ट कराने के लिए कुछ दिनों का समय लगा। आखिरकार मेरा टेस्ट हुआ और रिजल्ट पॉजिटिव आ गया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रवण राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। बॉलीवुड की फिल्मों के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के श्रवण राठौड़ गुरुवार की शाम इस दुनिया को अलविदा कह गए। डायबिटिक होने के साथ साथ कोरोना से उनके फेफड़े भी संक्रमित हो चुके थे जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें