फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आयरन मैन' से 'हैरी पॉटर' तक ये हॉलीवुड सितारे हैं बॉलीवुड के फैन, साथ करना चाहते हैं काम

Fri, 23 Apr 2021 12:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। उनके अंदर इतनी प्रतिभा है कि सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया इनकी दीवानी है। यहां तक की हॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार बॉलीवुड के बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं ये सितारे खुद बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन हॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो बॉलीवुड सितारों संग करना चाहते हैं काम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस्टन स्टूअर्ट, ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
क्रिस्टन स्टूअर्ट

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा क्रिस्टन भी बॉलीवुड स्टार्स को काफी पसंद करती हैं। 'ट्वाइलाइट' फेम क्रिस्टन को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन काफी पसंद हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो वो ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद करेंगी। क्रिस्टन के अनुसार ऋतिक एक अच्छे अभिनेता हैं और काफी हैंडसम है।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान, जैकी चैन
जैकी चैन

बॉलीवुड जैकी चैन का दीवाना है और जैकी चैन खुद बॉलीवुड के बड़े फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलेगा तो वो जरुर करेंगे। उन्हें मल्लिका शेरावत के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं वो आमिर खान को भी काफी पसंद करते हैं।

4 of 6
किम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
किम कार्दशियन

हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी शो स्टार किम भी बॉलीवुड से काफी प्रभावित नजर आती हैं। उन्होंने कई बार इच्छा जताई है कि वो शाहरुख और सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।उनका कहना है कि वो सबसे पहले सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Daniel Radcliffe
डैनियल रैडक्लिफ

हैरी पॉटर फेम डैनियल रैडक्लिफ भी बॉलीवुड को काफी पसंद करते हैं। उन्हें बॉलीवुड का डांस और ड्रामा बहुत पसंद हैं। उन्होंने कई बार ये इच्छा जताई है कि वो बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉबर्ट, आमिर खान - फोटो : Instagram
राबर्ट डाउनी जूनियर

राबर्ट जिन्हें दुनिया आयरन मैन के रूप में जानती हैं वो भी बॉलीवुड को काफी पसंद करते हैं। राबर्ट को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिष्ट आमिर खान काफी अच्छे लगते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में आमिर खान को बॉलीवुड का 'टॉम हैंक' बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें