फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' के एक्टर सुमीत व्यास के घर गूंजीं किलकारियां, पत्नी एकता ने दिया बेटे को जन्म

Thu, 04 Jun 2020 02:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुमीत व्यास, एकता कौल - फोटो : Social Media
करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और वेब सीरीज 'पर्मानेंट रूममेट्स' से फेमस होने वाले सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी है। सुमीत व्यास और एकता कौल पैरेंट्स बन गए हैं। एकता ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुमीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बेटा हुआ है.. उसे वेद बुलाया जाएगा। मम्मी और पापा बेहद खुश हैं और बच्चे को हर थोड़ी देर पर प्यार कर रहे हैं।' तमाम मशहूर हस्तियों जैसे गजराज राव, निमरत कौर, मिथिला पालकर ने दोनों को बधाई दी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुमीत और एकता - फोटो : Twitter
सुमीत और एकता सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। सुमीत और एकता ने कश्मीरी रीति रिवाजों के साथ कश्मीर में शादी की थी। सुमीत और एकता लंबे समय से एक-दूसरे काे डेट कर रहे थे। शादी से पहले वेडिंग कार्ड की भी तस्वीरें सामने आई थीं।

4 of 5
सुमीत व्यास - फोटो : सोशल मीडिया
सुमीत की बात करें तो उन्होंने कसम से, वो हुए ना हमारे जैसी टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वह मेड इन चाइना, वीरे दी वेडिंग और आरक्षण जैसी फिल्मों और परमानेंट रूममेट्स, ट्रिपलिंग और द वर्डिक्ट जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कौल - फोटो : Twitter
वहीं एकता रब से सोना इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं और मेरे अंगने में जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें