वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीडी 18' के लिए बहुत उत्साहित हैं और उनके फैंस का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अभिनेता जहां एटली कुमार के साथ पहली बार काम करने की वजह से खुश हैं, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में वह पहली बार पुलिस की वर्दी पहन दबंगई करते नजर आने वाले हैं। जहां 'वीडी 18' की शूटिंग शुरू होते ही वरुण धवन के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, वहीं आज जो खबर आई है वह प्रशंसकों को निराश कर सकती है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह इसकी शूटिंग देर से शुरू होना है।