फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman-Katrina: टाइगर 3 से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है सलमान-कटरीना की जोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर किया था राज

Wed, 08 Nov 2023 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर गाने तक को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें भाईजान और कैट की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3
बॉलीवुड के गलियारों में इस समय हर तरफ 'टाइगर 3' का बज बना हुआ है। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 'टाइगर 3' इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक था 'टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिली थी। इस फ्रेंचाइजी की दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थीं।

Salman Khan: खचाखच भरी लिफ्ट में परेशान हुए सलमान खान, भीड़ की वजह से टेंशन में दिखे बॉलीवुड के 'टाइगर'!



 
विज्ञापन

3 of 5
पार्टनर - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टनर
इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'पार्टनर' का है। यह फिल्म दर्शकों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। गोविंदा और सलमान की जोड़ी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में भी कटरीना और सलमान खान ने साथ में स्क्रीन साझा किया था।

The Archies Trailer: सुहाना खान का फैंस को तोहफा, 'द आर्चीज' की ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा
 

4 of 5
फिल्म भारत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत
फिल्म 'भारत' सलमान खान और कटरीना कैफ के करियर की फ्लॉप फिल्मों में से एक रही है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम बुलंद करने में असफल रही हो , लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में भी सलमान और कटरीना साथ नजर आए थे। सलमान खान की यह फिल्म कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' की हिंदी रीमेक थी।

Mega Deal: पेन मरुधर को मिला ‘मैं अटल हूं’ का साथ, 'डंकी' के वितरक की बायोपिक के बाजीगर संग बड़ी डील
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म युवराज - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज
इस लिस्ट में चौथा नाम 'युवराज' का आता है। फिल्म युवराज साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी सलमान खान और कटरीना की जोड़ी साथ नजर आई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सलमान खान की यह फिल्म उनके करियर के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। 

Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें