फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD 18: टाली गई वरुण धवन और एटली की 'वीडी 18' की रिलीज, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Wed, 08 Nov 2023 05:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' से दुनियाभर में धमाल मचाने के बाद एटली कुमार ने बिना देरी किए अपनी अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। जहां आखिरी बार उन्होंने किंग खान को 'जवान' बनाकर लोगों के बीच पेश किया था, वहीं इस बार वह वरुण धवन को पर्दे पर उतारने की तैयारी में लगे हैं। एटली कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म के एलान के बाद से ही फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। जहां शूटिंग शुरू होने की जानकारी मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे थे, वहीं अब खबर आ रही है कि 'वीडी 18' की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीडी 18' के लिए बहुत उत्साहित हैं और उनके फैंस का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अभिनेता जहां एटली कुमार के साथ पहली बार काम करने की वजह से खुश हैं, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में वह पहली बार पुलिस की वर्दी पहन दबंगई करते नजर आने वाले हैं। जहां 'वीडी 18' की शूटिंग शुरू होते ही वरुण धवन के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, वहीं आज जो खबर आई है वह प्रशंसकों को निराश कर सकती है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह इसकी शूटिंग देर से शुरू होना है।   
विज्ञापन

3 of 5
कीर्ति सुरेश और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
कलीस के निर्देशन में बन रही 'वीडी 18' में वरुण धवन पहली बार एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में अभिनेता के साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले फिल्म को अगले साल 30 मई को रिलीज करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई है, जिसके कारण मेकर्स इसे 2024 की आखिरी तिमाही में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

4 of 5
वरुण धवन, वामिका गब्बी, एटली - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, 'वीडी 18' एक एक्शन फिल्म है जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और जब फिल्म के निर्माण की बात आती है तो निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म की हर छोटी से छोटी बात को ध्यान में रखा जा रहा है। पहले, शूटिंग दिसंबर तक खत्म होनी थी, लेकिन इसके रैप में देरी हो गई है। अब प्रोडक्शन में हो रही देरी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को भी टालने का फैसला किया है क्योंकि वे आधे-अधूरे प्रोडक्ट को स्क्रीन पर नहीं लाना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रिपोर्ट्स में फिल्म की निश्चित रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह 2024 की आखिरी तिमाही में रिलीज होगी। यह पहली फिल्म है जिसमें वरुण धवन एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें