पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारे भले की अपने घरों ने ना निकल पा रहे हों लेकिन अपने रिश्ते और अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनमें से एक अभिनेता वरुण धवन भी हैं। वरुण धवन हमेशा अपने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले साल से इन दिनों की शादी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है लेकिन इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा नहीं की।