फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की खबरों के बीच सामने आया पूनम पांडे का वीडियो, बोलीं- 'मेरी चिंता मत करो

Tue, 12 May 2020 11:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Social Media
विवादों में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर रविवार को खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि लॉकडाउन में पूनम अपने दोस्त के साथ बेवजह बाहर घूम रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने पूनम और उनके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन इन सबके बीच अब पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Social Media
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पूनम कहती हुईं नजर आ रही हैं कि मैंने पिछली रात तीन फिल्में एक साथ देखीं। इसे देखने में मुझे काफी मजा आया। लेकिन मुझे फोन आ रहे हैं कि मैं गिरफ्तार हो गई हूं और मैंने ऐसा खबरों में भी पढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे
पूनम वीडियो में आगे कहती हैं कि दोस्तों मेरी चिंता मत करो मैं अपने घर में हूं और बहुत आराम से हूं। इस वीडियो के कैप्शन में पूनम ने लिखा है, 'दोस्तों मैंने सुना है मुझे अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि मैंने पिछली रात मूवी मैराथन किया है।' 

 

4 of 5
poonam pandey
जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे अपने दोस्त सैम अहमद के साथ घूम रही थीं। दोनों के घूमने की जानकारी मिलने की बाद पुलिस ने उनकी BMW कार को भी जब्त किया और दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shakti kapoor and poonam pandey
बता दें कि पूनम पांडे का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। फिल्मों में काफी बोल्ड अवतार अपनाने वाली पूनम को कुछ ही फिल्में नसीब हुईं और वो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। पूनम की फिल्मों की लिस्ट में नशा, द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी कुछ फिल्में शामिल हैं।

मुंबई में एलजीबीटी समुदाय की मदद में उतरे बधाई हो के निर्देशक, ये सितारे भी आए साथ में

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें