फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun-Arjun: एक्टिंग स्कूल में एक ही लड़की को डेट कर रहे थे वरुण और अर्जुन, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Mon, 24 Apr 2023 11:28 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : social media
वरुण धवन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर और वरुण धवन बेहद खास दोस्त हैं। दोनों की बॉन्डिंग अक्सर ही देखने को मिलती है। दोनों कलाकारों ने एक ही एक्टिंग स्कूल से अभिनय सीखा है। वहीं, बीते दिनों दोनों कलाकार एक शो में साथ नजर आए थे। उस दौरान एक्टर ने एक मजेदार किस्सा सुनाया था। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : social media
एक ही एक्टिंग स्कूल में सीखा अभिनय
सभी जानते हैं कि एक्टर वरुण धवन और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के गहरे दोस्तों में से एक हैं। दोनों ही कलाकार अपनी दोस्ती की मिसाल पेश करने साजिद खान और रितेश देशमुख के फेमस शो यारों की बारात में नजर आए थे। उस दौरान वरुण धवन ने बताया कि जहां पर वे और अर्जुन एक्टिंग सीखा करते थे, वहां पर एक लड़की थी। उन्होंने बताया कि दोनों में से किसी को भी अस लड़की से प्यार नहीं था, लेकिन फिर भी उसने दोनों को घुमाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : social media
पार्टी में अर्जुन को लेकर पता चली थी यह बात
सिटाडेल एक्टर ने बताया कि उन्हें इस बात के बारे में जरा भी अंदाजा नहीं था कि उस लड़की की दोस्ती अर्जुन के साथ भी है, क्योंकि वह क्लास में हमेशा ही चुप बैठती थी और सिर्फ वरुण के साथ बात किया करती थी। एक्टर ने आगे बताया कि एक पार्टी के दौरान उन्होंने उस लड़की से मजाक में पूछा कि क्या तुम्हारा और अर्जुन का कुछ चक्कर चल रहा है। वरुण ने कहा कि मुझे लगा कि इतने अच्छे दोस्त होने के बाद अर्जुन ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। 

4 of 5
वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : social media
अर्जुन करते थे सबसे ज्यादा फ्लर्ट
इस दौरान अर्जुन ने कहा कि एक्टिंग स्कूल में वरुण कुछ ऐसे थे कि इन्हें जो लड़की मिलती थी ये उनके साथ फ्लर्ट करते थे। वहीं, शो के दौरान फ्लर्ट को लेकर सवाल किया गया तो वरुण ने बताया कि अर्जुन ज्यादा फ्लर्ट करते  हैं और अर्जुन ने भी इस पर हामी भरी थी।

Badshah: महाकाल के पुजारियों के विरोध के बाद बादशाह ने मांगी माफी, 'सनक' से आपत्तिजनक शब्द हटाए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : social media
सिटाडेल में नजर आएंगे वरुण धवन
आपको बता दें कि वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, बीते दिनों अर्जुन कपूर की रिलीज हुई फिल्म कुट्टे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों का कुछ खास रिस्पांस नहीं था। 

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, अब 7 अप्रैल नहीं इस दिन दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें