फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: एक बार फिर दूल्हे के रोल में नजर आएंगे वरुण, 'दुल्हनियां 3' की कहानी फाइनल! जानिए कब होगी शूटिंग

Sat, 30 Dec 2023 10:31 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार वरुण धवन एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में। वरुण धवन अपनी सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने दुल्हनियां फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को निर्देशित किया था। फिल्म के दोनों भाग में आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड रोल में थे। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता करण जौहर, डायरेक्टर शशांक खेतान और वरुण धवन ने दुल्हनिया 3 की कहानी के लिए कई आइडिया पर चर्चा की और अंत में एक को फाइनल किया। यह फिल्म अगले साल 2024 के अंत में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म में भी वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट ही मुख्य भूमिका में होंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण और आलिया का 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से गहरा नाता रहा है। इन दोनों सितारों के करियर को आगे बढ़ाने में दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं, करण जौहर भी आलिया और वरुण के साथ 'दुल्हनियां 3' को बनाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भी करण जौहर ने इस फिल्म की अगली कड़ी के संकेत दिए थें। हालांकि, तब फिल्म की कहानी फाइनल नहीं हुई थी।

4 of 5
वरुण धवन और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में एक फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा था, 'दुल्हनिया एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। यह हमारी प्रीमियर फ्रेंचाइजी में से एक है, जो प्यार और भावनाओं से भरपूर है। दो प्यार करने वाले लोगों के साथ भावनाओं और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। हमें उम्मीद है कि हम दुल्हनिया फ्रेंचाइजी को एक दिलचस्प कहानी के साथ वापस लेकर आएंगे'।
Kajol: 'हैनिबल' के रूप में काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरा खलनायक युग'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल वरुण पिता डेविड धवन के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसे रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म डेविड धवन के कॉमेडी यूनिवर्स की तर्ज पर आधारित है, जिसमें दो फीमेल लीड होंगी। फिल्म की कहानी हीरो के लव लाइफ और फैमिली ड्रामा कॉमेडी होगी। एक बार फिर से अपने पिता के साथ काम करने को लेकर वरुण धवन काफी उत्साहित हैं।
Salaar Amitabh Bachchan: निर्देशक प्रशांत नील का बड़ा खुलासा, बिग बी के इन किरदारों पर बनी ‘केजीएफ’ और ‘सलार’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें