फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी कपूर बताएंगी कैसे रखें सुंदर, कमनीय व छरहरी काया, समग्र सेहत के सारे नुस्खों को करेंगी पब्लिक

Fri, 02 Apr 2021 08:26 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर आप इन दिनों कोरोना के चलते समझदार नागरिक बन चुके हैं। बिना मतलब घर के बाहर निकलने में यकीन नहीं रखते हैं और इसके बाद भी खुद को चुस्त और तंदुरूस्त बनाए रखना चाहते हैं तो उभरती अदाकारा वाणी कपूर आपकी मदद के लिए हाजिर हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए इस बात की मुहिम शुरू करने जा रही हैं कि एक सेहतमंद व पोषणयुक्त जिंदगी कैसे जी जाए। वाणी अत्यधिक तनाव वाले वातावरण में रहते हुए भी फिट रहने के टिप्स भी बताएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगर आपने फिल्म ‘वॉर’ देखी है तो वाणी कपूर की कामुक काया भूले नहीं होंगे। वह मौजूदा दौर की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनके चाहने वाले युवकों से ज्यादा युवतियों में हैं। वह नित नए फैशन गोल्स बनाती रहती हैं और इन दिनों उनकी छरहरी व मांसल देहयष्टि के चर्चे पूरे फिल्म जगत में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई या फिर जहां भी वह जाती हैं। वाणी अपने अत्यधिक खूबसूरत शरीर के चलते सदैव लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वह चाहती हैं कि जिन नियमों का पालन कर उन्होंने ये कमनीय काया पाई है, उसके बारे में वह अपने चाहनेवालों को भी बताया। जानकारी के मुताबिक वाणी अपने डाइट प्लान, जिम के रुटीन और संतुलित जीवनशैली की ट्रिक्स सोशल मीडिया पर बताना शुरू करेंगी।

4 of 5
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में बात करने पर वाणी कपूर कहती हैं, ‘‘मैं समग्र सेहतमंद होने में यकीन रखती हूं। ऐसा करने से हमारे विचारों में संतुलन स्थापित होता है। अध्यात्मिक, मानसिक, भावनात्मक व शारीरिक संतुलन ही हमें प्रसन्नचित व आनंदित रखता है। मैं निरंतर सेहतमंद व खुशनुमा जीवन जीना सीखने का प्रयास कर रही हूं। जो कुछ भी मैं सीख रही हूं उसे मैं लोगों के साथ साझा करना चाहती हूं ताकि जो लोग अपने घरों में हैं या दूर दराज बसे हैं, उन तक मैं अपनी ये जानकारी साझा कर सकूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी के पास इन दिनों दमदार फिल्मों की लाइन लगी हुई है। फिल्म ‘बेल बॉटम’ में वाणी कपूर की जोड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ बनी है। वहीं फिल्म ‘शमशेरा’ में वह सुपरस्टार रनबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करती दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें