फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक: देश ही नहीं विदेश में भी है आलीशान घर, जानें कपिल शर्मा शो से हर हफ्ते करते हैं कितनी कमाई

Thu, 01 Apr 2021 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
krushna abhishek - फोटो : facebook/krushna abhishek
कहते हैं अगर आज के दौर में आप किसी के चेहरे पर खुशी ला पाते हैं, तो इससे अच्छा काम शायद ही कुछ और हो। ऐसा ही काम कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक। मौजूदा समय में कृष्णा 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम कर रहे हैं। हालांकि, इन दिनों शो किन्हीं कारणों की वजह से रूका हुआ है, लेकिन कृष्णा इस शो में जमकर धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर कृष्णा अभिषेक आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको कृष्णा की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
krushna abhishek - फोटो : facebook/krushna abhishek
कृष्णा अभिषेक का मानना है कि खुद को फिट रखने के लिए एक अच्छी डाइट जरूर लेनी चाहिए। अपने खाने में फल, सब्जियां, जूस और नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए और कृष्णा भी ऐसा ही करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यही नहीं, कृष्णा कहते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट भी करना चाहिए। चाहे आप घर पर ही वर्कआउट करें, लेकिन इसे करना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए कृष्णा अभिषेक साइकिलिंग, रनिंग और स्ट्रेचिंग करते हैं।

4 of 8
krushna abhishek - फोटो : facebook/krushna abhishek
कृष्णा अभिषेक एक अच्छे कॉमेडियन होने के साथ ही एक अच्छे एक्टर भी हैं, और वे कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा भी बिखेर चुके हैं। इनमें क्या कूल हैं हम 3, एंटरटेनमेंट, बोल बच्चन जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 8
krushna abhishek - फोटो : social media
कृष्णा अपनी ज्यादातर कमाई कॉमेडी शो, फिल्म, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए करते हैं। वहीं, कृष्णा द कपिल शर्मा शो के एक वीकेंड से लगभग 10-12 लाख रुपये कमाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
krushna abhishek - फोटो : facebook/krushna abhishek
बात कृष्णा अभिषेक के घर की करें, तो उनके पास एक नहीं बल्कि दो-दो घर हैं। जहां उनका एक आलीशान घर मुंबई में है, तो वहीं, उनका दूसरा घर कैलिफोर्निया में है। यहां वे अपने परिवार संग अक्सर छुट्टियां बिताने जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
audi q7 प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
कृष्णा अभिषेक के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास ऑडी क्यू 7 जैसी अन्य महंगी कारें हैं। वे अक्सर इससे चलते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
krushna abhishek - फोटो : facebook/krushna abhishek
वहीं, बात अगर कृष्णा अभिषेक की कुल संपत्ति की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें