फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: सनी लियोनी के साथ एडल्ट फिल्में करते थे डेनियल, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sunny leone and daniel weber
वैलेंटाइन्स डे का दिन प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए बेहद खास होता है । कुछ अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कुछ अपने पार्टनर के साथ इस दिन को खास बना देते हैं । अब जब वैलेंटाइन डे आने में कुछ ही दिन बचे हैं तो हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी कुछ हस्तियों की लव स्टोरी सुनाते हैं । आज बात करते हैं सनी लियोनी की । सनी लियोनी पहले एक पोर्न स्टार थीं । आखिर कैसे उन्हें डेनियल वेबर मिलें और किस तरह दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई । 

विज्ञापन

2 of 9
Daniel Weber and Sunny Leone - फोटो : instagram
सनी लियोनी (Sunny Leone) और डेनियल वेबर (Daniel Weber) की शादी हुए करीब 9 साल हो गए हैं। कुछ समय पहले सनी की एक बायोपिक रिलीज हुई थी। इसमें उनकी लव स्टोरी सामने आई थी। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सनी हॉलीवुड की एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं। बॉलीवुड में आने के बाद सनी की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। 
विज्ञापन

3 of 9
Daniel Weber and Sunny Leone - फोटो : instagram
सनी और डेनियल की लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है । डेनियल से पहले सनी प्ले ब्वाॅय मैगजीन के वाइस प्रेसिडेंट मैट एरिक्सन को डेट करती थीं । एरिक्सन और सनी की मुलाकात बिजनेस मीटिंग में हुई थी । मैट की मदद से सनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और एडल्ट फिल्म वर्ल्ड पर छा गईं ।

4 of 9
sunny leone
सनी की कई एडल्ट फिल्मों में मैट भी उनके साथ नजर आए । इस कपल ने शादी करने का फैसला किया और साल 2007 में सगाई कर ली । सगाई के बाद 2008 में सनी ने मैट से अलग होने का फैसला ले लिया। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी । उस समय खबर आई थी कि सनी बिग बॉस में जाने वाली हैं । तब मैट ने उनके कई एडल्ट वीडियो को ऑनलाइन बेचे और खूब पैसा कमाया ।
विज्ञापन

5 of 9
sunny leone
मैट से अलग होने के बाद सनी ने अपने बहुत पुराने दोस्त रसेल पीटर को डेट करना शुरू कर दिया लेकिन ये सनी की गलती थी । सनी ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि रसेल को डेट करना उनकी लाइफ की बड़ी गलती थी । ये रिश्ता बहुत ही बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ । अब सनी और रसेल आज भी अच्छे दोस्त हैं ।
विज्ञापन

6 of 9
sunny leone
इसके बाद सनी की जिंदगी में डेनियल आए । सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी । उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं । ये दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे । डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए । उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया । डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी। 
 
विज्ञापन

7 of 9
sunny leone
सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे । सनी की मां का उसी वक्त निधन हो गया था । साथ ही वो एक बुरे ब्रेकअप से बाहर आई थीं । सनी को इन सबसे बाहर निकलने में 2 महीने लगे और आखिरकार वो डेनियल के साथ डेट पर गईं  लेकिन सनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो डेनियल को डेट करके सही कर रही हैं या गलत । 
 

8 of 9
Sunny Leone and Daniel Weber
डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे । दोनों ने खूब बातें की । सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं । उन्होंने डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और दो महीने तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा । कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली ।
विज्ञापन

9 of 9
sunny leone
शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला । साथ ही अपनी बनाई एडल्ट फिल्मों में दोनों साथ नजर आए । जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया । शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है । डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर हैं । 
 

Bigg Boss 13: शहनाज के सामने सिद्धार्थ शुक्ला का छलका दर्द, बताया कौन सी घटना आज भी देती है 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें